UPSSSC Chakbandi Adhikari and Other Various Post Exam Pattern, Syllabus-2019

UPSSSC Chakbandi Adhikari and Other Various Post Exam Pattern, Syllabus-2019

Hello Friends, Wifigyan.com आप सभी लोगो के लिए आज UPSSSC Chakbandi Adhikari Exam Pattern and Syllabus-2019, लेकर आये है जिसका Notification आयोग ने जरी कर दिया है, आप लोगो को हम अपने इस पोस्ट के माध्यम से आज यह बताएँगे की UPSSSC Chakbandi Adhikari and Other Various Post Exam Pattern, Syllabus-2019 क्या है, इस परीक्षा में क्या क्या पूछा जायेगा और किस विषय से कितना प्रश्न पूछा जायेगा| साथ ही यह भी बतायेंगे की इसका Syllabus क्या है| हम यंहा पर आप लोगो को इस परीक्षा से सम्बंधित पिछले वर्षों में पूछे कए पेपर का भी लिंक साँझा करेंगे|

UPSSSC Chakbandi Adhikari and Other Various Post Exam Pattern, Syllabus-2019
UPSSSC Chakbandi Adhikari and Other Various Post Exam Pattern, Syllabus-2019

UPSSSC Chakbandi Adhikari and Other Various Post Exam Pattern, Syllabus-2019:-

पहले हम इस परीक्षा को UPPSC Lower PCS के नाम से जानते थे, अभी इसका नाम बदल कर UPSSSC चकबंदी अधिकारी और अन्य पद कर दिया गया है| पहले इस परीक्षा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराया जाता था पर अब इस परीक्षा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन योग द्वारा कराया जायेगा जिसमे B, C Group की भर्ती करायी जाती है| उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब केवल A Group की भर्ती कराती है बाकि की भर्तियाँ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन योग ही कराती है|

आयोग ने अभी लिखित परीक्षा का प्रारूप जरी नहीं किया है, और यह परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों कराया जा सकता है, UPSSSC Chakbandi Adhikari का सम्पूर्ण Exam Patter and Syllabus हम जल्दी ही अपडेट करेंगे| तब तक आप लोगो के लिए हम UPPCS Lower PCS-2015 द्वारा करायी जाने वाली Exam Pattern and Syllabus को लिख रहे है इससे आप लोगो को एक आईडिया हो जायेगा की पहले क्या पूछा जाता था|

Note:- योग ने अभी इस परीक्षा का Exam Pattern and Syllabus जरी नहीं किया है, यह Exam Pattern and Syllabus केवल 2015 में पूछे गए Exam Pattern के आधार पर है| इसका नया अपडेट हम जल्द ही लेकर आएंगे|

UPSSSC Chakbandi Adhikari Selection Process:-

कुल 3 चरणों  में परीक्षा संपन होगा

  1. Preliminary Examination [ प्रारंभिक परीक्षा (Objective Type)]
  2. Main Examination [ मुख्या परीक्षा (Objective & Conventional लिखित )]
  3. Interview [ साक्षात्कार ]

UPSSSC Chakbandi Adhikari Preliminary Exam Pattern:-

  • प्रारंभिक परीक्षा में केवल एक पेपर होगा जिसमे 150 प्रश्न होंगे|
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होगा इस प्रकार कुल 300 अंक होंगे|
  • इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा|
  • 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी रहेगा|

UPSSSC Chakbandi Adhikari Preliminary Exam Syllabus:-

1. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन:-

भारत के इतिहास में भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं की व्यापक समझ पर जोर दिया जायेगा|
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में, उम्मीदवारों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रवाद के विकास और स्वतंत्रता की प्राप्ति के बारे में समसामयिक दृष्टिकोण रखना होगा|

2.भारतीय और विश्व भूगोल:-

भारत की भूगोल से सवाल, भारत की भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित होगा| विश्व भूगोल में उम्मीदवारों से केवल इस विषय की सामान्य समझ की उम्मीद की जाएगी।

3.भारतीय नीति और प्रशासन (Indian Polity and Governance):-

संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज और सार्वजनिक नीति, अधिकार-मुद्दे से प्रश्न पूछे जायेंगे| भारतीय राजनीति और शासन के प्रश्न संविधान, पंचायती राज और सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक व्यवस्था के बारे में ज्ञान का परीक्षण पर आधारित होगा

4.भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास:-

उम्मीदवारों से जनसंख्या सम्बन्धी समस्याओं, पर्यावरण, शहरीकरण, भारत में आर्थिक नीति की व्यापक विशेषताएं और भारतीय संस्कृति के प्रश्नों को पूछा जायेगा|

5.भारतीय कृषि:-

उम्मीदवारों से उम्मीद है कि वह भारत में कृषि, कृषि उत्पादन और इसके विपणन (marketing) में सामान्य समझदारी रखते हैं|

6.सामान्य विज्ञान:-

सामान्य विज्ञान से सम्बंधित प्रश्न छात्रो की सामान्य विज्ञान में सामान्य जानकारी से सम्बंधित होगा जिसमे हमारे दैनिक जीवन में घटित होने वाले विज्ञान से सम्बंधित घटनाओ से पूछा जायेगा |

7.कक्षा 10 वीं कक्षा तक प्राथमिक गणित:-

  • अंकगणित
  • बीजगणित
  • ज्यामिति

8. उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सामान्य प्रश्न जैसे की उत्तर प्रदेश का इतिहास , भूगोल और उत्तर प्रदेश के जनसँख्या और समस्या|

Note:- दोस्तों उत्तर प्रदेश के जनगणना-2011 से सम्बंधित प्रश्नों का अच्छे से अध्यन जरुर कर लेना क्योकि इस बार समीक्षा अधिकारी के एग्जाम में इससे बहुत प्रश्न पूछे गए थे |

UPSSSC Chakbandi Adhikari Mains Exam Pattern:-

Paper Subjects Marks Time
Paper-I General Studies (120 Questions) 200 2 Hours
Paper-II General Hindi 100 3 Hours
Essay निबंध 100

UPSSSC Chakbandi Adhikari Mains Syllabus:-

.General Studies:-

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान मामले, इसमें स्पोर्ट्स और खेल से सवाल पूछे जा सकते है जैसे की CWC (Commonwealth Games) FIFA World Cup जो की इस समय चल रहा है|
  • तार्किक,महत्वपूर्ण तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता और सामान्य मानसिक क्षमता से सम्बंधित प्रश्न|
  • सांख्यिकीय विश्लेषण- ग्राफ और आरेख से सम्बंधित प्रश्न
  • सांख्यिकीय, चित्रमय या आरेखकीय रूप में प्रस्तुत जानकारी से निष्कर्ष|
  • भारतीय संविधान और पंचायती राज व्यवस्था का सामान्य जागरूकता और ज्ञान से प्रश्न पूछे जायेंगे |
  • कंप्यूटर ज्ञान – कंप्यूटर, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर नेटवर्क, इंटरनेट और ई-मेल का परिचय।
  • गांधीवादी विचार – राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों से प्रश्न |
  • उत्तर प्रदेश विशिष्ट प्रश्न – शिक्षा, संस्कृति, कृषि, जनसंख्या, व्यापार और वाणिज्य, सामाजिक प्रथाएं , उद्योग आदि के बारे में।
  • संचार (Communication) कौशल, निर्णय लेने और समस्या हल करने सहित पारस्परिक कौशल से सम्बंधित प्रश्न|
  • सामान्य मानव व्यवहार – अनुशासन, नैतिकता, नेतृत्व, महिला-सशक्तीकरण से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे
  • सामान्य विज्ञान- सामान्य विज्ञान पर प्रश्नों, हमारे आस पास हर रोज़ घटित होने वाले घटना के अवलोकन और किसी भी scientific discipline के विशेष अध्ययन के मामलों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी और समझ को कवर किया जाएगा| इसमें भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका पर सवाल शामिल होंगे।

General Hindi & Essay:-

इसमें 2 खंड होगा

प्रथम खंड :-

  • अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे संबंधित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपर्युक्त शीर्षक|
  • शासकीय, अर्द्धशासकीय, वैयत्तिक तथा व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को सम्बोधित पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना और परिपत्र संबंधी पत्रलेखन/ आलेखन ।
  • अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, तत्सम एवं तद्भव शब्द, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भंडार), वर्तनी, अर्थबोध, शब्द-रूप, संधि, समास, क्रियाएँ, हिंदी वर्णमाला, विराम चिन्ह, शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, उ.प्र. की मुख्य बोलियाँ तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ|

द्वतीय खण्ड:-

इसके अंतर्गत दो उपखण्ड होंगे । प्रत्येक उपखण्ड में एक-एक निबंध (कुल मिलाकर दो निबंध) लिखने होंगे । प्रत्येक निबंध की विस्तार सीमा 700 शब्द होगी । निबंध हेतु निम्नवत् क्षेत्र होंगे :-

(अ) (i) साहित्य, संस्कृति (ii) राष्ट्रीय विकास योजनाएं/क्रियान्वयन (iii) कृषि, उद्योग एवं व्यापार ।
(ब) (i) विज्ञान, पर्यावरण (ii) प्राकृतिक आपदाएं एवं उनके निवारण (iii) राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, सामयिक सामाजिक समस्याएं/ निदान।

Interview Process:-

  • कुल 50 अंको का साक्षात्कार होगा|
  • साक्षात्कार में आपके कॉलेज स्तर की पढाई से सम्बंधित प्रश्न हो सकते हैं|
  • इसमें वो लोग आप का आत्मविश्वास का परिक्षण करेंगे|
  • आप जिस पद पर जा रहे हैं उस पद  के लिए योग्ग्य है या नहीं इसकी बारीकी से जाँच होगी|

तो दोस्तों यह रहा UPPSC Lower PCS-2018 Exam Pattern and Syllabus इसे आप लोग अपने दोस्तों के साथ जरुर साँझा करे|

Note आप लोगो के लिए Lower PCS के परीक्षा से सम्बंधित कुछ उपयोगी पुस्तक और नोट्स का pdf का link भी निचे साँझा कर रहा हु उम्मीद है आप लोगो की तैयारी में सहायक होगा|

इसको भी देखे:- UPPSC Lower PCS Previous Year Paper Download in Pdf

इसको भी देखे:- Uttar Pradesh Special Questions Answer Pdf Download in Hindi

Friends, if you need an eBook related to any topic. Or if you want any information about any exam, please comment on it. Share this post with your friends on social media. To get daily information about our post please Click The Bell Icon Which is Given Below.

Disclaimer
Wifi Gyan does not own this book, neither created nor scanned. We just provide the link already available on the internet. If anyway it violates the law or has any issues then kindly mail us: [email protected]

3 Comments

  1. Important information sir

  2. Sir final year k student dal skte h??

    1. Author

      Please Read Full Notification. But I guess You can

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *